fbpx

पहले जाने कि जो समस्या सामने है वो समस्या है या परिणाम है?

मन की गहराई में बहुत सारी पुरानी दुखद बातें, डर, चिंताए, भावनाएँ, नकारात्मक विश्वास रखे हुये होते हैं जो मन को दुखी और बेचैन करते हैं। जिससे दिमाग पर तनाव बढ़ता रहता है।
 
 👉 बहुत से लोग यह नहीं जानते कि बढ़े हुये तनाव के कारण पैनिक अटैक, बेहोशी आदि तो होती ही है साथ में इसका प्रभाव शरीर पर भी दिखने लगता है।
 👉 इसकी सबसे बड़ी निशानी यह है कि मानसिक तनाव के कारण होने वाली शारीरिक समस्या का Test करवाने पर रिपोर्ट नॉर्मल आती है।
 
 जैसे: पेट की समस्या, सिरदर्द होना, छाती में दर्द रहना, पैनिक अटैक आना, चक्कर आना, दिल की धड़कन तेज होना आदि समस्या होने लगती है। यह सभी बीमारियाँ अपने आप में बीमारी नहीं होती बल्कि मन में छुपी हुई पुरानी दुखद बातें, डर, चिंताए, नकारात्मक भावनाएँ, नकारात्मक विश्वास आदि का परिणाम होता है।
 
 इसलिए, जरूरी है समझना
 कि अधिकांश मानसिक समस्याओं का सम्बंध हमारे मन की गहराई से है। असली समस्या का समाधान पाने के लिए हमें इन गहरी बातों को समझना पड़ेगा।
 
 धन्यवाद।